राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2026 सीजन-3 में सम्मानित हुईं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के होटल सम्राट में 1 नवंबर 2026 को शोथीम प्रोडक्शन द्वारा राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2026 सीजन-3 का भव्य आयोजन किया गया। विमेंस फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFFI) इस कार्यक्रम का एसोसिएट पार्टनर रहा। समारोह में उद्यमिता, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वास्थ्य, मीडिया, फैशन और मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सतपाल सिंह, न्यायाधीश अशोक जैन और WFFI अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पर्वतारोही ईशानी सिंह जम्वाल, जेनिफर परेरा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक कुमार अजवानी और WFFI उपाध्यक्ष एम.के. गांधी शामिल रहे। सम्मानित होने वालों में वर्षा राजखोवा, एस.के. सैफुल, आदिल कादरी, एल्विन पिंटो, डॉ. सीमा नाम्बियार, वैद्य डॉ. चेतन गुप्ता, सीए प्रकाश अग्रवाल, डॉ. नटवर लोयलका, आरती यादव, शैल खान, पंकज बंसल और संदीप मारवाह प्रमुख रहे। अवार्ड शो के संस्थापक एवं क्यूरेटर संजीव कुमार के विजन से शुरू हुई इस पहल का संचालन शोथीम प्रोडक्शन की निदेशक सरिता ने एसोसिएट डायरेक्टर विराज कामत और क्रिएटिव हेड इरफान के सहयोग से किया। कार्यक्रम की एंकर अर्चना शर्मा रहीं। यह आयोजन प्रतिभाओं को पहचान देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।